खाद्य वितरण में धक्का-मुक्की पुलिस ने भांजी लाठी, चार घायल

पनवाड़ी| ब्लाक पनवाड़ी के नेपुरा समिति में शनिवार को खाद वितरण के दौरान लाइन में लगे किसानों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस कर्मी ने लाठी भांज दी| अफरातफरी के बीच गिरने से चार विषम घायल हो गए| किसानों का आरोप है कि गिरने से नहीं पुलिस की राठी से घायल हुए हैं| घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया है |
शनिवार सुबह 5:00 से ही किसान नेपुरा समिति में खाद लेने के लिए पहुंच गए थे| दोपहर के समय महिलाओं और पुरुषों की भीड़ बढ़ने पर किसानों में धक्कामुक्की शुरू हो गयी | इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है| वीडियो में एक पुलिसकर्मी किसानों के भीड़ के बीच लाठी उठाई दिख रहा है| इसी दौरान किस दीपचंद, ओकेंद्र बालादीन व मुन्ना गिरने से घायल हो गए| सभी को सीएससी पनवाड़ी भेजा गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *