उत्तराखंड। गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही बस खाई में गिरी। बस में 33 यात्री थे। करीब 19 घायल यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। मौत की संख्या अभी कन्फर्म नहीं हो पाई है*।
उत्तरकाशी- गंगनानी के पास यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 6 यात्रियों की मौत,19 घायल, गंगोत्री एनएच पर खाई में गिरी यात्री बस, प्रशासन,SDRF टीम घटनास्थल को रवाना।
दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जवाहर भवन में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार में कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे।
*उत्तर प्रदेश-*
CM योगी ने की अयोध्या के विकास पर उच्चस्तरीय बैठक,दिये आवश्यक दिशा निर्देश-
अयोध्या आने को आतुर है पूरी दुनिया, श्रीराजन्मभूमि मंदिर लोकार्पण से पूर्व होगी धर्मनगरी की भव्य सजावट-CM
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप हो रहा अयोध्या का विकास-CM
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर व श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-CM
अगले एक माह में अयोध्या में तैनात हो उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल-CM
श्रीराजन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों का होगा विशेष प्रशिक्षण..
अयोध्या नगर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान, तैनात करें अतिरिक्त स्वच्छताकर्मी -CM
अयोध्या में तैनात होगी पर्यटक पुलिस, तैनाती से पूर्व होगी विहैवरल काउंसिलिंग !!
