झाँसी | वार्ड 27 डडियापूरा द्वितीय में नालियों की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है| यह गंदगी से पटी पड़ी है| पार्क का भी बुरा हाल है | पाइपलाइन डालने के बाद कई सड़क उबर खबर हो गई हैं | खुला ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहा है|
इस वार्ड की आबादी करीब 15000 है| यहां से राजपूत कॉलोनी की और भी जाने वाली सड़क के किराए पर गड्ढा हो जाने से पानी भर रहा है| राजपूत कॉलोनी के अंदर, शिवाजी नगर समेत कई जगह पर पाइप लाइन डाले जाने के बाद सड़कों की हालत खराब हो गई है| शिवाजी नगर से मंडी जाने वाले मार्ग पर खुला ट्रांसफार्मर रखा हुआ है| इसके चारों तरफ जाल तक नहीं लगा है| आवास विकास के पार्क में झूले टूटे पड़े हैं| घास भी नहीं है| यहां अभी खुला ट्रांसफार्मर रखा हुआ है| इसे कभी भी हादसा हो सकता है |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
गंदगी से पटी पड़ी नालियां, पार्क का भी बुरा हाल
