गणित में कमजोर है नगर निगम अधिकारी
झांसी आज दिनांक 25/03/2026को नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन किशोरी प्रसाद रायकवार पूर्व पार्षद समिति सचिव ने नगर निगम झांसी कार्यालय में दिया श्री किशोरी प्रसाद पूर्व पार्षद ने ज्ञापन में बताया कि नगर आयुक्त महोदय एवंम सक्षम अधिकारियों के समक्ष बैठक में यह निर्णय हुआ था कि जितनी जलमग्न भूमि है उस पर राजस्व संहिता पट्टा नीति 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुयांकन निर्धारित होगा मत्स्य विभाग के अधिकारी के सुझाव उपरांत कुल लक्ष्मी तालाब के संपूर्ण भूमि लगभग 33 हेक्टेयर है जिसमें तलाव से हट कर खाली जमीन है लगभग 12 हेक्टेयर is प्रकार 20 हेक्टेयर तालाब के अंदर की भूमि लगभग 03 से 04 हेक्टेयर भूमि जीव जंतुओं पक्षियों के लिए सुखी छोड़ी गई है जिस पर पेड़ झाड़िया व्याप्त है जहा न तो पानी है सिर्फ और सिर्फ घास फूस है जिसमें पक्षी विचरण करते है इस प्रकार 16 से 17 हेक्टेयर भूमि किस पर अभी हाल में पानी भरा हुआ जिसमें से भी कुछ हिस्सा गर्मी आते ही खाली हो जाएगा इस 17 हेक्टेयर के अनुसार 1लाख सत्तर हजार रुपए वार्षिक बनता है
समिति अध्यक्ष का कहना है अपर नगर आयुक्त महोदय ने एक और शर्त रख दी कि ठेकेदार / समिति पहले पूरा तालाब जलकुंभी निकालेंगे तदोपरांत तालाब से। मछली का आखेट कर पाएंगे तो समिति पहले तो 4 लाख नगर निगम को दे उसके बाद 15 लाख रुपए जलकुंभी में निकलने में लगाए इस प्रकार समिति / ठेकेदार को 20 लाख रुपए पहले खर्च करने होगे इस से यह प्रतीत होता है कि नगर निगम तालाब को सुंदर रखना नहीं चाहती है समितियों के एक बैठक में यह निर्णय हुआ कि तालाब पर किया गया मूल्यांकन संशोधित कर पुनः प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित कराए जाए समितियों को रोजगार मिले। नगर निगम झांसी को उचित राजस्व प्राप्त हो सके माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार के पट्टा नियमावली के अनुसार मूल्यांकन कराने का अनुरोध किया गया
जलकुंभी निकालने के साथ साथ मत्स्य आखेट की भी अनुमति दी जाए तो जलकुंभी सा की जा सकती है
भवदीय
किशोरी प्रसाद रायकवार पूर्व पार्षद
सचिव लक्ष्मी तालाब मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड डडियापुरा झांसी
