झांसी ।।समाज के लिए हितकारी काम करने को तैयार रहने वाली संस्था गहोई गौरव झांसी में मानवता के लिए एक और कदम उठाया है।। गहोई गौरव ने मेडिकल कॉलेज परिसर में तीमारदारों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने का जो बीड़ा उठाया था, वह आज पूरा हो गया है। संस्था ने इंडोर वार्ड के सामने एक हाल तैयार कराया है , जिसमें बाहर से आए मरीजों के तीमारदारों को बैठने एवं आराम करने की व्यवस्था की गई है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए इस हॉल की व्यवस्था की गई है ।
उन्होंने बताया कि इंडोर वार्ड में 500 से 600 मरीजों को भर्ती कर इलाज कराने की सुविधा है। इस वार्ड के ठीक सामने लगभग 1250 फ़ीट का एक हॉल मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाया गया है । यह हॉल बनकर तैयार हो गया है इसका उद्घाटन 4 जून को होगा।
उन्होंने बताया कि इस हॉल का नाम गोल गौरव छाया रखा गया है इसका लोकार्पण कार्यक्रम 4 जून को सांय 4:00 से 7:00 के मध्य होगा इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
मनमोहन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. साधना कौशिक प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज एवं विशिष्ट अतिथि श्री यशोवर्धन गुप्त निदेशक दैनिक जागरण होंगे।
गहोई गौरव छाया की बनने में अहम भूमिका निभाने वालों में संस्था अध्यक्ष कमलेश सेठ रज्जू , राम कुमार लोहिया, राजीव नगरिया, इंजीनियर के डी गुप्ता, अमित सेठ, श्रीमती प्रीति मिलन गुप्ता श्रीमती विनीता बिलैया, उमेश चउदा, शैलेंद्र डेगरे, विकास गुप्ता विजय गुप्ता बब्बर आदि शामिल है।
