गोंडा में मासूम के सामने ही पत्नी को मार डाला

टिकरी / नवाबगंज(गोंडा) | कोल्हापुर बाजार निवासी गुनीराम ने आपसी विवाद के बाद शुक्रवार देर रात मासूम बेटे के सामने ही पत्नी आरती(26) के सर पर हथौड़ी से बाहर कर दिया | वह बेसुध होकर जमीन पर गिरी, तो चाकू से गला रेत दिया | इसके बाद शनिवार सुबह बेटे को लेकर ससुराल पहुंचा और उसे घर के बाहर ही छोड़कर भाग निकला | बच्चों ने मामा विनय गुप्ता को मां की हत्या की जानकारी दी| पुलिस ने विनय की तहरीर पर गुनीराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया|
वजीरगंज के माधवपुर रघुराजनगर निवासी विनय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने आरती की शादी 8 वर्ष पूर्व फल व्यवसायी गुनीराम गुप्ता से की थी | शनिवार सुबह गुनीराम 5 साल के भांजे कान्हा को दरवाजे पर छोड़कर चला गया| कान्हा सहमा हुआ था| उसने किसी तरह से पूरी घटना बताई |
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था| शुक्रवार रात भी दोनों में झगड़ा हुआ| इसी दौरान गुनी राम ने आरती की हत्या कर दी| मौके से हथौड़ी व चाकू बरामद हुआ है | आरोपी गिरफ्तारी के लिए चार टीम में लगाई गई हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *