ग्वालियर- और जब वृद्ध दंपत्ति को आरपीएफ में ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, रिपोर्ट- मनीष नायक

ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक दम्पति चलती गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच में आकर फंस गया। दहशत भरे इन हालातों में आरपीएफ कर्मियों ने उस वृद्ध दंपति को अपनी सूझबूझ से बचा लिया ।

आरपीएफ के अनुसार हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम की ओर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 12618 मंगला एक्सप्रेस झांसी रेल मंडल के ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर पहुंची।

जैसे ही ट्रेन चलने लगी उस दौरान एक कोच में 70 वर्षीय बुर्जुग अपनी पत्नी के साथ उतरने लगा। अचानक फिसलकर वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। यह देख वहां यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

इससे पहले कोई हादसा होता प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवान वहां पहुंचे और भागकर किसी प्रकार बुजुर्ग दंपत्ति को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर बैठाया।

यह घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूछतांछ में बुर्जुग दम्पति ने बताया कि वह गलती से ट्रेन में सवार हो गए थे। ट्रेन जब चलने लगी तब उन्हें इसकी जानकारी हुई और चलती गाड़ी से उतर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दंपति उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *