Headlines

“चंद पलों में टूटती ज़िंदगी की डोर”, डांस करते युवक की गई जान

चंद पलों में टूटती ज़िंदगी की डोर”। ऐसी तस्वीरें बेहद आम हो गई हैं, जिनमें हट्टे-कट्टे नौजवान चलते-फिरते काल के गाल में समाते जा रहे हैं। ताज़ा घटना यूपी के अंबेडकर नगर ज़िले की है, जहां दुर्गा पूजा पंडाल में नाचते वक़्त युवक जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई

अकबरपुर थाना क्षेत्र के लोरपुर की घटना।

घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर गांव की है। यहां स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल के सामने गांव निवासी युवक मुलायम राजभर (34) अन्य युवकों के साथ डांस कर रहा था। थोड़ी ही देर बाद वह अचानक गिर पड़ा। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हृदय गति रुक जाने से मौत हुई है, मुलायम का विवाह नहीं हुआ था। उसके पिता धर्मराज दूरसंचार विभाग के रिटायर कर्मचारी हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना का वीडियो अब सामने आया है। परिजनों के अनुसार उसे किसी बीमारी की जानकारी नहीं थी। उसकी मौत कैसे हुई है इस बारे में अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *