चाचा शिवपाल यादव को लेकर अपर्णा यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया शेर, रिपोर्ट-रिंकू

लखनऊ 9 दिसंबर अपने छोटे भाई शिवपाल यादव की पार्टी की रैली में आज पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई मुलायम सिंह यादव मंच पर पहुंच गए। मुलायम सिंह के मंच पर पहुंचते ही शिवपाल समर्थकों में जोशना हो गया । आपको बता दें कि इस रैली में मुलायम सिंह के शामिल होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

मंच पर मौजूद अपर्णा यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया । उन्होंने शिवपाल को शेर बताया और कहा कि शेर को चोट नहीं मारना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब लोहिया को चोट लगी थी तो जनसैलाब उमड़ पड़ा था । आज यही चाचा शिवपाल के साथ हो रहा है। आप समझ सकते हैं कि आने वाले दिनों में यह तूफान कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं छोटी हूं लेकिन पूरा सहयोग करूंगी।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंच पर मुलायम सिंह यादव शिवपाल सिंह यादव अपर्णा यादव राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव एमएलसी मधुकर जेटली पूर्व मंत्री शादाब फातिमा शारदा प्रताप व पूर्व विधायक राजेंद्र यादव मौजूद है।

रमाबाई अंबेडकर मैदान और आसपास के इलाकों में शिवपाल यादव के समर्थन में लिखे नारों से फोल्डिंग वर्क पोस्टर नजर आ रहे हैं राजधानी इन होडिंग से पट्टी है आज शिवपाल यादव की जन आक्रोश रैली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *