“चिरगांव में दिनदहाड़े गोदाम पर चली जेसीबी, पुलिस प्रशासन रहा अनजान!”
चिरगांव (झांसी)। कस्बे के मोहल्ला नाहरघाटी पुराना बाजार में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विधवा महिला के गोदाम पर जेसीबी मशीन से बुलडोजर चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़िता के अनुसार, झांसी यश अग्रवाल पुत्र लखन अग्रवाल मैं० जयश्री ज्वैलर्स मानिक चौक झाँसी, शम्मी कमरया पुत्र कल्लू कमरया, सर्राफा बाजार झाँसी, राहुल जैन पुत्र नामालूम सर्राफा व्यवसायी पुराना बाजार चिरगॉव तथा राहुल कनकने पुत्र राजेन्द्र प्रसाद कनकने मोहल्ला कटरा चिरगांव, विनय राज कटियार एवं वसंत जैन, विजय जैन, अरूण जैन एवं मनोज जैन अन्य लोगों ने कथित रूप से गोदाम पर जबरन जेसीबी चलवाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
👉 हैरानी की बात यह है कि घटना दिनदहाड़े होती रही और स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गोदाम में रखा सामान भी गायब कर दिया गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) झांसी से हस्तक्षेप की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
