Headlines

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई! योगी और मायावती के प्रचार करने पर प्रतिबंध

नई दिल्ली 15 अप्रैल । चुनाव आयोग ने एक बड़ी कार्यवाही की है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। यह रोक मंगलवार सुबह 6:00 बजे से प्रभावी होगी।

चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे और मायावती पर 48 घंटे के लिए प्रचार ना करने का प्रतिबंध लगाया है आपको बता दें कि दोनों पर ही आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।

उधर , अलीगढ़ में मायावती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र में सरकार रही, गलत कार्यप्रणाली की वजह से इस बार सत्ता से बाहर चली जाएगी। इस चुनाव में इनकी कोई भी नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं है और खासकर इनकी ये चौकीदारी की नई नाटकबाजी भी इनको बचा नहीं पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *