नई दिल्ली 16 मई । पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच में घमासान में आज चुनाव आयोग ने डायमंड हार्वर के एसडीओपी मिथुन कुमार डे और अम्हरस्ट स्ट्रीट के ऑफिस आज कौशिक दास हो तो प्रभाव से चुनाव के काम से हटा दिया है ।दोनों को चुनाव से जुड़ा कोई काम नहीं दिया जाएगा
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दमदम में कहा- ‘दीदी’ कान खोलकर सुन लो यह पश्चिम बंगाल आपकी और आपके भतीजे की जागीर नहीं है। मोदी ने कहा कि दीदी यह बात दोबारा सुन लो। यह मां भारती का एक अटूट अंग है। मोदी ने कहा कि अगर दीदी आप अपने आंख की पट्टी खोलेंगी तो आपको एक भारत और श्रेष्ट भारत दिखेगा।
मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राम भक्त डर-डरकर जीने को मजबूर हैं। जय श्रीराम बोलने पर बंगाल के लोगों को जेल में डाला जा रहा है। पश्चिम बंगाल को नुकसान पहुंचाने वाले अब नहीं बचेंगे।
