Headlines

चुनावी संग्राम- अखिलेश बोले यूपी में ठोको नीति चल रही, तो राहुल ने चुनाव आयोग से कहा -भेदभाव ना बरते

नई दिल्ली 11 मई । लोकसभा चुनाव के लिए नेताओं के विचार और चुनावी जंग जीतने की हर हलचल को मार्केट संवाद आपके सामने प्रस्तुत कर रहा है।

गोरखपुर में एक रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में ठोको नीति चलाने वाले भी हैं । उन्होंने कहा कि बताओ यहां पर शिक्षामित्र ठुक थे या नहीं । कोई नहीं बचा जो ना ठुका हो । बताओ ठोका गया था या नहीं ठोका गया ? इसलिए हम कहना चाहते हैं कि सिर्फ चौकीदार ही नहीं ठोकिदार भी हटाना है।

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 770 कंपनियां तैनात की जाएंगी । अब तक 1 को छोड़कर सभी चरणों में बंगाल में हिंसा देखी गई है

इंदौर में जनसभा के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदीजी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है ताकि मोहल्ले वालों को ये पता चले की वो काम कर रही है। बस यही हुआ है मोदी सरकार में।

बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वालों के खिलाफ आयोग उचित कार्यवाही नहीं कर रहा है।

उधर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को भेजे जवाब में साफ किया कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है उनके साथ भेदभाव ना बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *