झाँसी | टीकमगढ़ के पलेरा थाने के पाली गांव स्थित विद्यालय में चौथी की छात्रा नव्या(11) को हॉस्टल में सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया | अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया| शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई|
मासूम की मौत से परिजन बदहवास हो ऊठे | पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया|
पलेरा के गुदाड़ गांव निवासी प्रीतम ने अपने पुत्र अंश व पुत्री नव्या को गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित डिपोडील पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजा था| प्रीतम दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करते हैं, जबकि मां संतोषी गांव में रहती है |
दोनों के हॉस्टल में रहने पर मोटी रकम खर्च करते थे| परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद हॉस्टल के कमरे में दोनों सोए थे| उनके साथ 10-15 बच्चे भी सो रहे थे| तड़के करीब 3:00 बजे हॉस्टल से फोन आने पर वह लोग पहुंचे|
यहां नव्या को सांप से डसे जाने की बात मालूम चली| परिजनों की मौजूदगी में उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया, यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर से टीकमगढ़ भेज दिया| यहां भी हालत न सुधरने पर झांसी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया| यहां उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया गया| कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया|
थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है सर्पदंस से नव्या की मौत हुई है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
चौथी की छात्रा को स्कूल के हॉस्टल में सांप ने डसा, मौत
