रायपुर 4 नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को होगा। इस दिन वोट डाले जाएंगे। इन सीटों के लिए 190 उम्मीदवार मैदान में है। बताया जाता है कि पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 22% प्रत्याशी करोड़पति है इनमें कांग्रेसी 18 उम्मीदवारों में से 13 यानी 72% करोड़पति हैं और इतने ही बीजेपी के।
अमीर प्रत्याशी की बात की जाए तो अजीत सिंह जोगी की पार्टी के देवव्रत सिंह हैं । इस चरण के चुनाव में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन करोड़पति प्रत्याशियों के बीच एक ऐसी प्रत्याशी भी है इसकी कुल संपत्ति ₹1000 है।
इस सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी का नाम है प्रतिमा वासनिक प्रथमा रिपब्लिकन पक्ष की प्रत्याशी हैं उन्होंने अपनी संपत्ति ₹1000 बताई है राजनाथ गांव से चुनाव में मैदान में हैं ।
पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस के 18-18 जोगी कांग्रेस के 10 शिवसेना बसपा के 8-8 और 66 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं.
रिपब्लिकन पक्ष की प्रतिमा वासनिक सबसे कम संपत्ति वाली उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 1000 रुपए बताई है। वे राजनादगांव से चुनाव में उतरी हैं।
सबसे अमीर प्रत्याशियों में देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से मैदान में हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 119 करोड़ों रुपए बताई है वहीं दूसरे अमीर प्रत्याशी कांग्रेस के मोहन लाल मरकाम है । उनकी संपत्ति 11 करोड़ है। एक नजरिए से देखा जाए तो देवव्रत सिंह की संपत्ति दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी से 12 गुना ज्यादा है।
।
