छत्तीसगढ़- ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, रिपोर्ट-संदीप

राजनाथ गांव 14 अक्टूबर आज यहां ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भिड़ंत 10 लोगों की मौत हो गई । सभी एक ही परिवार के थे । मरने वालों में 6 महिलाएं शामिल है ।बताया जाता है कि स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई ।यह हादसा सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुआ।



बताया जाता है कि भिलाई के कैंप वन क्षेत्र निवासी एक परिवार के 14 लोग डोंगरगढ़ से मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन कर रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे ।सोमनी के पास गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हो गया।




टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परिवार के 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 दिन घायल ने अस्पताल में जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हटाने और रास्ता खुलवाने का प्रयास किया ।

घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में कैंप वार्ड बी बीएसपी क्वार्टर निवासी पी मंगो या, वेंकट लक्ष्मी, के आदिनारायण ,के सावित्री, विक्रम कुमार, नागमणि ,एस मंजू ,पी मनीषा ,एस बैंकट लक्ष्मी लक्ष्मी नगर निवासी अब्दुल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *