Headlines

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 70 फीसद मतदान हुआ, रिपोर्ट-सुशील

रायपुर 12 नवंबर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज शाम समाप्त हो गई 18 सीटों पर पहले चरण में कुल 70 फीसद मतदान हुआ । नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के 12 गांव में ग्रामीणों को वोट ना देने के लिए बंधक बना लिया। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि कितने लोग बंधक बनाए गए हैं ,जबकि बाकी हिस्सों में नक्सलियों की धमकी बेअसर साबित होती दिखी।

बताया जाता है कि राजनाथ गांव के पर डोनी गांव और बस्तर के किलेपाल इलाके समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई । सुरक्षा बल भी बुजुर्गों को सहायता करते नजर आए।

आपको बता दें कि पहले चरण में 31 लाख से अधिक मतदाता है जबकि 190 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। सबसे खास बात यह है कि इनमें से 42 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी ने भी बीएसपी के साथ गठबंधन किया है।

यही कारण है कि पहले चरण में 4 से 5 सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है । आपको बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा और परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *