छवि खराब करने के आरोप में विधायक ने चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट

झाँसी | बबीना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने चार यूट्यूबर के खिलाफ बबीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है | पुलिस ने आकाश राठौर, नवकुंज समाचार, द एसएसआरएस चौपाल एवं विक्की शर्मा इस स्मार्ट सिटी झांसी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है|
विधायक राजीव ने पुलिस को बताया उन्होंने 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के जारी बीड़ा के किसानों की समस्या बताई थी| इन युटयुबर्स चैनल संचालकों ने उनके पत्र को भ्रामक तरीके से अपने चैनल पर प्रसारित किया|
अपनी ही सरकार के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा जैसी टैगलाइन के साथ अपने चैनल से सूचनाओं प्रसारित की| इससे उनकी छवि खराब हुई| निरीक्षक तुलसीराम पांडे के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन कराई जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *