Headlines

जगन मोहन रेड्डी के साथ पांच उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे

नई दिल्ली 7 जून प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने एक ऐतिहासिक फैसला किया है । उन्होंने पांच उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ी जाति अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से होंगे।

शुक्रवार को पार्टी की बैठक में रेड्डी ने अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी देश में ऐसा पहली बार होगा कि किसी कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे । इन पांचों लोगों में से दो पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए भी काम कर चुके हैं जो पिछड़ी जाति और कापू समुदाय से हैं।

आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहम्मद मुस्तफा शेख का कहना है कि राज्य की कैबिनेट में एक या दो नहीं बल्कि पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। शेख का कहना है, “आंध्र प्रदेश की कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। उप मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *