जनवरी 2026 तक जनपद को बाल श्रम मुक्त रखने का का लक्ष्य एवं व्यापारी हुए सम्मानित !

जनवरी 2026 तक जनपद को बाल श्रम मुक्त रखने का का लक्ष्य एवं व्यापारी हुए सम्मानित !

झांसी आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कैट के संयुक्त तत्वाधान में बाल श्रम मुक्त बाजार के विषय को लेकर आज व्यापारिक संगोष्ठी विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमन निरंजन के मुख्य अतिथि में एवं उपयुक्त श्रम श्रीमती किरण मिश्रा और सहायक आयुक्त उद्योग प्रज्ञा सिंह के विशिष्ट अतीत में और कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई !
प्रारंभ में अतिथियों ने भामाशाह के चित्र पर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अवसर पर यूपी श्रम आयुक्त श्रीमती करण मिश्रा ने व्यापार मंडल के विभिन्न बाजारों के अध्यक्ष , महामंत्री एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अपराध है हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि बाजरो से बाल श्रम समाप्त हो, इसके लिए जनवरी 2026 तक जनपद और मंडल से बाल श्रम मुक्त करना है अपने सभी लोगों से आवाहन किया कि बाल श्रम मुक्त करने में सभी संगठन अपना सहयोग प्रदान करें ! गोष्ठी में अपने श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापारी और श्रमिक इन योजनाओं का लाभ लें ! आपके द्वारा बाल श्रम को रोकने के लिए सभी लोगों को एक शपथ भी कराई गई ! इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग प्रज्ञा सिंह ने भी उद्योग से जुड़ी जानकारी दी एवं श्रम परिवर्तन अधिकारी अरुण तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किया !
मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य रमन निरंजन ने कहा है कि व्यापारी समाज की रीड की हड्डी है, व्यापारी समाज का पद प्रदर्शक भी है, हम सब की जिम्मेदारी है कि समाज को नई दिशा दें
इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीए गौरव गुप्ता, सीए प्रकाश हिरवानी, कुलदीप सिंह दांगी, दिलीप अग्रवाल, गौरव गुप्ता अमर, विजय गुप्ता, शिवम सोनी, नवीन गर्ग, आयुष गुप्ता,सीए अंचित अग्रवाल, सागर अत्री, विशाल अग्रवाल, सीए उज्जवलमोदी, मयंक अग्रवाल, विदित सेठ, शिवम अग्रवाल कृष्णकांत अग्रवाल गोमुख अतिथि एवं विशेष अतिथियों ने सम्मानित किया
इस अवसर पर महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष शालिनी गुरबक्शनी, महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा, ज्योति कंचन, संगीता साहू, दीप्ति सोनी, रजनी दीक्षित, नम्रता गर्ग, नहा बहल , मनीष रावत, प्रभु दयाल साहू, सुनील नहर, शांतनु घोष अजय चड्ढा सोनू उपाध्यक्ष मुकेश सेठी रिंकू राय दीपक बरिया अनूप खरे अंकित साहू प्रिंस कुशवाहा संदीप साहू अमित अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

संचालन कैट के महानगर अध्यक्ष डॉ विवेक बाजपेई ने किया एवं आभार जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनकिया आभार ने किया

भवदीय

संजय पटवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *