जम्मू 8 अक्टूबर जम्मू कश्मीर में राजनीतिक दलों के बाय कार्ड और आतंकवादियों की धमकी की बीच सोमवार को जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई पहले चरण की वोटिंग के लिए बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं पहले चरण में कुल 11 जिलों में वोटिंग हो रही है।
शुरुआती एक घंटे में बांदीपोरा के 17 वार्डों में कुल 48 वोट डाले गए.
आपको बता दें कि कई सीटों पर नेशनल कान्फ्रेंस और पीडीपी की उम्मीदवार खड़े ना होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पहले ही विजई घोषित किए जा चुके हैं।
