जम्मू 7 मार्च। जम्मू के बस स्टैंड पर एक बस पर ग्रेनेड फेंका गया इसके बाद धमाका हुआ। इस हमले में 18 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं । यह धमाका सुबह करीब 11:30 बजे हुआ ।
घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । जम्मू कश्मीर पुलिस के आईं जीपी ने इस बात की पुष्टि की है कि ये ग्रेनेड से किया गया हमला था
बताया जा रहा है कि ग्रेनेड फेंकने के बाद बस के अंदर एक धमाका हुआ। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को बंद कर दिया गया है।
जिस जगह धमाका हुआ वह भीड़ वाला इलाका बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस वहां तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया पुलिस इस मामले में सीसी फुटेज को भी खंगाल रही है।
जा रहा है कि यह धमाका राज्य परिवहन की बस में हुआ। जिस समय यह धमाका हुआ बस जम्मू के बस स्टेशन पर ही खड़ी हुई थी। कुछ सवारिया इस दौरान बस में सवार थी । पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है और जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।
