जम्मू श्रीनगर में बनिहाल के पास कार में विस्फोट, सीआरपीएफ का काफिला सुरक्षित, रिपोर्ट-रजक

जम्मू 30 मार्च । जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से पुलवामा हमले की यादों को ताजा कर दिया गया है । श्रीनगर जम्मू हाईवे पर बनिहाल के पास एक कार में धमाका हुआ है । बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ काफिले की एक बस को टक्कर मारने के बाद कार में धमाका हुआ। धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सीआरपीएफ के इसका काफ़िले में 6 से 7 बसें थे और 40 जवान थे। फिलहाल काफिला रवाना हो गया है। सूत्रों का कहना है कि कार में 2 सिलेंडर यूरिया और तेल की बोतल थी।

सीआरपीएफ ने कहा कि आज करीब 10:30 बजे बनिहाल के पास एक सिविल कार में धमाका हुआ । इस दौरान सीआरपीएफ का काफिला वहां से गुजर रहा था । धमाके के बाद कार में आग लग गई और। सीआरपीएफ के एक बस के पिछले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है। किसी सीआरपीएफ जवान को कोई चोट नहीं आई है । धमाके के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में जोरदार धमाका हुआ था । आरडीएक्स भरी कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा गई थी। इस आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *