जानिये कैसे फेसबुक पर लूट गया किसान!

लखनउ 30 नवबंरः सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लूटने वालो  की कमी नहंी है। यूपी के मिर्जापुर मे  एक अनोखा मामला सामने आया। इसमे  एक किसान को सफल व्यापारी बनाने के नाम पांच लाख रूपये की ठगी कर ली गयी।

पीड़ित किसान ने पुलिस से इससे शिकायत की। पुलिस पड़ताल कर रही है। आइये हम आपको पूरा मामला बताते हैं।

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के गेरूआ निवासी किसान सुरेन्द्र पाण्डेय किसान हैं। वो फेसबुक भी चलाता है।

लालगंज के गेरुआ गांव का सुरेंद्र पांडेय पुत्र गिरिजाशंकर मध्यम परिवार से है। खेती-बाड़ी करने के साथ ही वो खाली समय में मुंबई कमाने चला गया। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र के फेसबुक आईडी पर 23 अक्तूबर को लड़की का फोटो लगा फेक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसे सुरेंद्र ने एक्सेप्ट कर लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों अच्छे फ्रेंड बन गए। फोन पर

गर्लफ्रेंड ने सुरेंद्र से पैसा इंवेस्ट करा कर उसे बड़ा बिजनेसमैन बनने का सपना दिखाया। बिजनेस में पैसा इंवेस्ट करने के नाम पर गर्लफ्रेंड ने बीस दिनों के अंदर अलग-अलग सात खातों में सुरेंद्र से पांच लाख से ज्यादा रुपए जमा करा लिया।

आखिरी बार खाते में पैसा पंद्रह नवंबर को जमा कराया गया। इसमें केसीसी पर लिया गया पैसा भी शामिल है। खाते में पैसा मंगाने के बाद 17 नवंबर को ठग ने अपना फेसबुक आईडी और फोन नंबर दोनों बंद कर दिया और इसके बाद दोनों की बात होना भी बंद हो गई।

सुरेंद्र पांडेय ने ठग के कहने पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा बरकछा से अपने एकाउंट से नियाकत खां के एकाउंट में 62 हजार, दूसरे एकाउंट में दो बार में एक लाख 18 हजार भेजा।

इसी प्रकार तीसरे खाते में 55 हजार, चौथे खाते में 68 हजार 816 और 15 नवंबर को आखिरी बार फिर नए खाते में 99 हजार 980 रुपए भेजे। दो अन्य खातों में भी पैसा भेजा गया है। सुरेंद्र ने कुल पांच लाख सात हजार 360 रुपए जमा किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *