जालौन के मुख्य समाचार, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

पिता के साथ अभद्र व्यवहार में सीख़चों के अंदर,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में पिता के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार कर लिया ।
कोतवाली पुलिस ने काशी प्रसाद पुत्र हरिशंकर ग्राम जगनेवा को पिता के साथ गाली-गलौच मारपीट करने के आरोप में पकड़लिया और सुसंगत धाराओं में उसका चालान कर दिया ।
प्लाट के विवाद में तीन के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा में प्लाट के विवाद में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
बिंदेश्वरी पत्नी राकेश कुमार ग्राम मकरंदपुरा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मंदिर के पास की जगह को लेकर विवाद हो गया। जिसमें राहुल, ऋषि, सुमन ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *