पिरौना (जालौन) एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिरौना पुलिस चौकी के पास ट्रेक्टर पलटने से दो लोग घायल हो गए जिनमें एक महिला और एक पुरुष व एक बच्चा था ।
पिरौना चौकी प्रभारी ने एम्बूलेन्स को फोन कर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया । जानकारी के अनुसार पूछ से बड़ागांव उरई ट्रेक्टर द्वारा जा रहे थे कि पिरौना पुलिस चौकी के निकट स्वराज ट्रेक्टर की स्टेरिंग अचानक जाम हो गई और ट्रेक्टर डिवाइडर से टकरा गया और ट्रेक्टर पर सवार लोगो को हल्की फुल्की चोटें आई ।
फ़िलहाल बड़ा हादसा होते होते टल गया।
