कुठौद(जालौन)- आठ वर्षीय मासूम बालिका की बलात्कार के बाद हुई गला घोंटकर हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल आज थाने पहुंचे जहां क्षेत्राधिकारी सुबोध गोतम से मिले और उन्होंने ने कहा कि पुलिस ने जिन निर्दोष लोगों को थाने में बैठा लिया गया है सीघ्र ही उन लोगों को छोड़ा जाये और जो दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए इस मौके पर वीरपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, राम-लक्ष्मण शर्मा, सुरेश याज्ञिक, जीवन प्रताप बाल्मीकि, उमेश यादव,धीरेंद्र सिंह आदि दर्जनों नेता उपस्थित रहे और निर्दोष लोगों के परिजनों से मिले और वहीं मृतका के घर भी गए घर पर कोई न मिला दरवाजे बंद मिले
और मृतका के घर के बगल में आधा दर्जन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है और विजवाहा से 1 दर्जन लोगो से पूंछताछ की जा रही है और वही गाँव और क्षेत्र में चारो तरफ चर्चा हो रही है इस घटना को लेकर भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी द्विवेदी,विनय महाराज, अजयदीक्षित,पवन ,स्वदेश,भगवान दुवे,अबधेश,सौरभ समेत दर्जनों लोग मोर्चा के भी गाँव गए और जानकारी की और दोषी किसी भी कीमत पर बचने न पाए कड़ी से कड़ी सजा हो और निर्दोष जो बन्द है उनको छोड़ा जाए!
