जालौन- सड़क पर पड़ी मिट्टी बनी मौत का कारण महिला की मौत, रिपोर्ट अवनीत गुर्जर

जालौन । निर्माणाधीन उरई जालौन मार्ग पर भिटारा के पास एक मोटरसाइकिल सड़क पर पड़ी मिट्टी के कारण दुर्घटना के शिकार हो गई जिससे मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों में युवती की मौत हो गई है जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अटागांव थाना माधौगढ़ निवासी युवक वीरु 23 वर्ष पुत्र माता प्रसाद अपने गांव के साथियों शिवम तथा राकेश को लेकर बजाज अपाचे मोटरसाइकिल से अपनी महिला मित्र रढ़र थाना उरई निवासी संगीता 17 वर्ष पुत्री बलोले को लेकर मोटरसाइकिल से मंगलवार को देर रात 11 बजे अपने गांव अटागांव जा रहा था। रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल भिटारा के पास बनी मजार के पास पड़ी मिट्टी के कारण दुर्घटना की शिकार हो गई। जिससे मोटरसाइकिल पर युवती की सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गई।
‘मोटरसाइकिल पर चार सवारी बनी दुर्घटना का कारण’
सड़क दुर्घटना की शिकार हुई मोटरसाइकिल पर तीन युवक तथा एक युवती सवार थी। रात के समय तेज गति व 4 सवारी होने के कारण चालक मोटरसाइकिल पर कंट्रोल खो बैठा तथा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना के शिकार हुई जिससे संगीता 17 वर्ष की मौत हो गई तो वीरु गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

‘मृतक युवती की पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ा’
सड़क दुर्घटना में संगीता की मौत हो गई थी। पुत्री की मौत की खबर लगते ही उसके पिता बलोले ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक उसकी लड़की को बहला फुसला भगा कर ली जा रहे थे। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार वीरु, शिवम व राकेश निवासी अटागांव को पकड़ लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक युवती के पिता ने अभीशिकायत नहीं की है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *