Headlines

जालौन:संयुक्त आयुक्त ने किया तहसील का निरीक्षण,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

जालौन। ज्वाइंट कमिश्नर ने तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया जिसमें फौजदारी, राजस्व आदि के बारे में एसडीएम न्यायालय की समीक्षा के अलावा सभी दस्तावेजों को खंगाला और कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर भी देखा।

ज्वाइंट कमिश्नर त्रिमोहन विश्वकर्मा ने तहसील कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया । उन्होंने सर्वप्रथम आकर कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर देखा । ततपश्चात उन्होंने एसडीएम न्यायालय को भी देखा जिसमे फौजदारी के मामलों का भी अवलोकन किया। साफ सफाई के अलावा संग्रह कार्यालय, अभी लेखाकार का भी निरीक्षण किया । तहसील कार्यालय में रखे सभी दस्तावेजो का भी अवलोकन किया । ततपश्चात उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों को गम्भीरता से ले तथा जितनी जल्दी सम्भव हो उनका समय रहते निस्तारण करे ।

किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम भैरपाल सिंह तहसीलदार व्रजेश वर्मा सभी कानूनगो तथा लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *