नई दिल्ली 23 मार्चः जेएनयू प्रदर्शन कर रहे छात्रो पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। कई छात्रो को हिरासत मे लिया गया है।
गौरतलब है कि जेएनयू मे छात्राओ के यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद छात्र आंदोलन कर रहे हैं।
आज एक बार फिर छात्रो ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उत्तेजित छात्रो को काब मे करने के लिये पुलिस को पानी फेकना पड़ा। इसके बाद लाठीचार्ज करना पड़ा।
प्रदर्शनकारी छात्र उपस्थिति की अनिवार्यता, यौन उत्पीड़न, सीट कटौती सहित अन्य मुददे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र संसद तक मार्च करना चाह रहे हैं। पुलिस की लगायी बेरिकेटिंग को छात्र ने तोड़ दिया।
प्रदर्शन को देखते हुये भारी मात्रा मंे पुलिस बल तैनात किया गया है।
जेंडर जस्टिस, शिक्षा का अधिकार, विचार विमर्श और असहमत होने के अधिकार को लेकर छात्र रैली निकाल रहे हैं. एक दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा है सीट कटौती. एक अनुमान के मुताबिक 1100 के करीब सीटों में कटौती कर 300 कर दिया गया है. छात्रों में नए दाखिला प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी है. एमफील, पीएचडी के लिए हुए प्रवेश परीक्षा में मजह 4 छात्र को ही चुना गया जिन्हें वाइवा के बाद एफफील में दाखिला दिया जाएगा. यह भी तय नहीं है इन चार छात्रों में से कितने को चुना जाएगा. शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर भी असंतोष का माहौल देखा जा रहा है. इसी तरह आरक्षण के मुद्दे पर जेएनयू प्रशासन सवालों के घेरे में है.
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
