जेसीआई झांसी ग्रेटर ने बच्चों को पौधरोपण का महत्व बताया, रिपोर्ट-देवेंद्र

झाँसी। जेसीआई झांसी ग्रेटर के तत्वावधान में अध्यक्ष के के बजाज एवं जे जे अध्यक्ष प्रनन दासानी की संयुक्त अध्यक्षता में जे जे वीक इंद्रधनुष के सातवे दिन सेव अर्थ के तहत बच्चों को पौधरोपण का महत्व चार्टर अध्यक्ष विजय अग्रवाल द्वारा बताया गया।

उन्होंने बताया कि आज के समय में हर बच्चे को अपने जन्मदिन पर एक पौधा न सिर्फ लगाना चाहिए अपितु उसकी सेवा भी करनी चाहिए, क्योंकि धारा की खूबसूरती हरियाली से ही होती है।साथ ही सभी बच्चों ने घरके बाहर बगीचे में लगे हुए पौधों की पानी देकर सेवा की ।
।उक्त कार्यक्रम में जेसीलिट करण,दिव्यांश,अनन्या,अक्षत,अक्षिता,भविष्य,आशी,जेसीरिट हिना पमनानी,पूजा चौधरी,नीतू पटवा,राधिका बजाज,जेसी विजय अग्रवालअमर बजाज,दिलीप दासानी,अनिल पमनानी,शैलेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।जे जे विंग सचिव जय पमनानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *