Headlines

जेसीआई झांसी मनस्विनी का रंगो का खजाना प्रदर्शनी में दिखा महिलाओं का हुनर

           
झाँसी- जेसीआई  झाँसी मनस्विनी की तरफ से कैलाश रेसीडेंसी के कम्यूनिटी हॉल में आज 21अक्तूबर को एक एक्जीबिशन लगाई गई,  जिसमें  अलग-अलग रंगो  का खजाना – विभिन्न प्रकार के सामान के स्टॉल्स हैं । अध्यक्ष जेसी रजनी गुप्ता ने बताया कि हमारी ओर से इसमें ऐसी महिलाओं  को आगे  आने  का मौका  दिया गया है जो घर  में  रहकर  कुछ करना चाहती  हैं और समाज में  अपनी एक खास पहचान बनाना चाहती हैं, जिसमें करवा चौथ व दीवाली के सामान में  हाथ से बनाई हुई चीज़ों पर विशेष ज़ोर दिया गया है ।
यह एक्जीबिशन दो दिनों के लिए लगाई गई है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे पहुँचाया जा सके ।
स्टॉल  लगाने के लिए अरुणा अग्रवाल , अंजलि  अग्रवाल, सोनिया , सपना  , लक्ष्मी सोनी , शालिनी  सरीन , दीपिका  खुल्लर इत्यादि  ने अपने अपने स्टॉल लगाए ।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन महिला थाना  अध्यक्ष श्रीमती  अर्चना  सिंह जी ने फीता काटकर व गणेशजी की वंदना और दीप प्रज्वलन करके किया !
जेसीआई झांसी मनस्विनी की अध्यक्ष जेसी रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ । 
कल्पना खर्द,   रजनी साहू , वर्षा साहू ,संजू  सैनी, मनीला  गोयल, रीना अग्रवाल, उषा सचान , कुसुम साहू इत्यादि व अन्य अतिथिगण कार्यक्रम में शामिल हुए ।अंत मे सचिव ऊषा सेन ने आभार व्यक्त  किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *