झाँसी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी के झांसी प्रथम नगर आगमन पर झांसी जिला अध्यक्ष डॉ बीके निरंजन के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों के साथ उनका स्वागत कर उन्हें सनराइज मॉडर्न स्कूल सिद्धेश्वर नगर आईटीआई लाया गया। जहां पर उपस्थित संगठन के महिला सदस्यों एवं युवा सदस्यों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया
‘राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि (सुरक्षा का द्वार मानव अधिकार) इस युक्ति को लेकर कार्य कर रहा है और पूरे विश्व में संगठन का विस्तार कर देश में अपराध एवं भ्रष्टाचार को रोकने के लिए संगठन कई कार्य करेगा इस समय 12 देशों में इस संगठन के सदस्य कार्य कर रहे हैं बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी जिला की टीम बहुत ही सक्रिय और मेहनत से कार्य कर रही है।
झांसी जिला इकाई के जिला अध्यक्ष डॉ बीके निरंजन जी, जिला महामंत्री अवधेश निरंजन जी, महिला की बुंदेलखंड उपाध्यक्ष श्रीमती ममता निरंजन जी, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह जी, महिला जिला महामंत्री श्रीमती कीर्ति वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष निशांत वर्मा जी, युवा महामंत्री अरविंद गाडगे द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का शाल भेंट कर एवं पुष्प हार द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर रामजी सिंह (जिला उपाध्यक्ष) मुकेश सेन (जिला सचिव) श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती अलका सिंह कुलदीप यादव जी (वरिष्ठ सदस्य) कपिल लाल जी, राहुल सविता? अनिल सेन, मंगलानी जी, चौधरी जी, संजीव अरोरा जी, आयशा, काजल, राधा, छाया, आकाश, किरण, विरेंद्र निरंजन, रतन साहू, कमल प्रजापति, रोहित मदान आदि सदस्य उपस्थित रहे सम्मान समारोह का संचालन एवं आभार युवा जिला अध्यक्ष निशांत वर्मा एवं मुकेश सिंह ने किया