Headlines

झाँसी- आम आदमी पार्टी में कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया, रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झाँसी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

आम आदमी पार्टी के झांसी नगर अध्यक्ष इरशाद खान के नेतृत्व में पार्टी के सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने शिकायत करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। जिस कारण जगह-जगह अपराधिक घटनायें हो रहीं हैं।

वह सरकार से मांग करते है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए। जिससे अपराधिक घटनायें रोकी जा सके। खासतौर पर आज महिला स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। इस मौके पर जिला संयोजक श्रीमती अर्चना गुप्ता, राम निवास शुक्ला, मों. इब्राहीम, शकील समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *