Headlines

झाँसी- आरपीएफ ने नाबालिग लड़की को गलत हाथों में पड़ने से बचाया, रिपोर्ट- देवेंद्र एवं रोहित

झाँसी-उ0नि0 अमित यादव को गश्त के दौरान आज एक नाबालिग लडकी प्लेटफार्म नं 06/08 के पास काफी घबरायी हुयी हालत में दिखायी दी, पास जाकर सहानुभूतिपूर्वक पूछा तो बताया कि वह अपनी माम्मी के डाटने से नाराज होकर घर से भाग आयी है।

जिसपर उक्त बच्ची को समझा-बुझाकर थाना रेलवे सुरक्षा बल झांसी स्टेशन लाया गया व नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ज्योती पुत्री नन्दू उम्र 14 वर्ष निवासी काली जी के मंदिर के पास थाना प्रेमनगर झाॅसी उ0प्र0 बताया व घर वालों का मोबाइल नम्बर पूछने पर उसने नम्बर याद नहीं होना बताया। बाद में प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराकर अदेशानुसार रेलवे चाईल्ड लाईन झांसी को उक्त बच्ची की सुपुर्दगी के सम्बन्ध में पोस्ट पर बुलवाया गया।

रेलवे चाईल्ड लाईन की टीम सदस्य रेखा आर्य, श्वेता वर्मा व राखी यादव उपस्थित हुए जिनको सुपुर्दगीनामा तैयार कर उक्त बच्ची को समक्ष गवाहन पाक-साफ हालत में उ0नि0 अमित यादव रे0सु0ब0 झांसी स्टेशन द्वारा समक्ष गवाह के रेलवे चाईल्ड लाईन झांसी से आये टीम सदस्यों को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *