Headlines

झाँसी- कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शिवचरण कुशवाहा ने नामांकन किया, जुलूस निकाल दिखाई ताकत, रिपोर्ट-रोहित, देवेंद्र,सत्येंद्र

झाँसी। आज कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की भीड़ जुटना शुरू हुई ।कांग्रेश और जन अधिकार पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी शिवचरण कुशवाहा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

संयुक्त प्रत्याशी कुशवाह के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डम-डम महाराज, चन्द्रशेखर तिवारी और इम्त्यिाज हुसैन प्रस्ताक रहे।

कांग्रेस पार्टी ने जन अधिकार पार्टी से गठबंधन कर झांसी-ललितपुर लोकसभा से एड. शिवशरण सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। आज कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा का नामांकन जुलूस रानी महल से शुरु हुआ है।

सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जुलूस रानी महल होते हुए कचहरी चौराहे पहुंचे। इसके बाद प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा अपने प्रस्तावकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और नामांकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *