Headlines

झाँसी-कांग्रेसियों ने टीशर्ट पहनकर लगाए चौकीदार चोर के नारे, रिपोर्ट-देवेंद्र, रोहित, सत्येंद्र

झाँसी। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ झांसी में अलग अंदाज में प्रर्दशन किया । पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है लिखी टीशर्ट पहनकर एक रैली निकाली। उन्होंने पीएम मोदी को चौकीदार बताते हुए कहा कि जब तक यह चौकीदार है तब तक देश सुरक्षित नहीं हो सकता है।

कांग्रेसी रानीलक्ष्मीबाई पार्क पहुँचे। सभी कांग्रेसी के चौकीदार चोर है लिखी टीशर्ट पहने हुए थे।यहाँ पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पीएम मोदी को चौकीदार बताया। उन्होंने कि चौकीदार को चोर नहीं होना चाहिए, लेकिन आज हमारे देश का चौकीदारी चोर है।

नीरव मोदी हजारों करोड़ जनता का पैसा लेकर भागा है। वह लंदन में लाखों का सूट पहन कर घूम रहा है और इस देश के संविधान का मजाक उड़ा रहा है। इस देश के अंदर डिफेंस मिन्सट्री से पेपर चोरी हो रहे हैं। मंत्री बोल रही है कि वह फोटो स्टेट हैं। क्या चोर ने कागज लौटा दिए। किस तरह लोगों का सुख चैन लूटा गया।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष इम्त्यिाज हुसैन, सुनील अग्रवाल, भानू सहाय, रामकुमार शुक्ला, अनिल बट्टा, रीता अग्रवाल, अशोक सक्सेना, रघुराज सिंह, अरविन्द्र वशिष्ट समेत कई कांग्रेस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *