झाँसी। खुलेआम शराब पी रहे युवकों को पुलिस ने मना किया तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले में चौकी प्रभारी और सिपाही बाल बाल बच ग। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
बताया जाता है कि सीपरी थाना क्षेत्र के जीआईसी मैदान में पिछले काफी समय से असामाजिक तत्व खुलेआम शराब का सेवन कर रहे हैं इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई ,तो चमन गंज चौकी प्रभारी बृजेश यादव और होमगार्ड राकेश मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे।
पुलिसकर्मियों को देखकर असमाजिक तत्वों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान मैदान के एक कोने में काले रंग की बाइक पर दो युवक शराब पीते हुए नजर आये। यह देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें टोका। बस फिर क्या था उनमें एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
यह देख पुलिसकर्मी घबरा गये। पुनः टोकने पर दूसरी बार भी फायरिंग की गई। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी बच गये। हालांकि गोली पुलिस की बाइक से छूती हुई निकल गई। इसके बाद तीसरा हवाई फायरिंग करते हुए भाग गये। इसकी सूचना मिलते ही थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि हमलावर पकड़ में नहीं आए हैं लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है।
