झाँसी-गर्भवती की पीड़ा से भी नही पसीजे डॉक्टर, महिला तड़फती रही

झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी स्टेशन पर मानवता शर्मसार होती नजर आई। यहां एक गर्भवती महिला बिना इलाज के दर्द से तड़पती रही, लेकिन किसी भी रेलवे अधिकारी ने उसकी मदद नहीं की। आखिर में प्लेटफार्म पर मौजूद महिलाओं की मदद से गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया। बच्चे जन्म देने के काफी देर बाद रेलवे डॉक्टर वहां पहुंचा और 200 रुपए फीस लेकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हुआ यूंकि विशखापट्नम से झांसी की ओर आने वाली समता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 की सीट 71 व 72 पर श्रीमती पूजा देवी पत्नी नीतूराम निवासी छिंवटा समथर अपने पति के साथ सफर कर रही थी।

नीतूू राम के अनुसार उसकी पत्नी पूजा देवी गर्भवती थी। रास्ते में अचानक उसे दर्द होने लगा। इसकी सूचना किसी प्रकार झांसी कन्ट्रोल को दी। इसी दौरान वह झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां वह प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर उतरे।  महिला को दर्द से तड़पने लगी। सूचना के काफी देर बाद भी डॉक्टर प्लेटफार्म नहीं पहुंचा।

जिस कारण एक घंटे से अधिक देर तक वहीं तड़पती रही। यह देख चने बेचने वाली महिलाओं को यह जब देखा नही गया तो उन्होंने उसकी मदद की। उन महिलाओं की मदद से पूजा ने एक बेटे को जन्म दिया।

इसके बाद डॉक्टर वहां खानापूर्ति के लिए पहुंचे। डॉक्टर ने उनसे दो सौ रुपए फीस ली और फिर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *