झाँसी-जाने कैसे नाले में डूबा युवक, मौत

झाँसी। मोंठ थाना क्षेत्र में नाला पार करते समय एक युवक उसमें डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है।

झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र में रहने वाला लगभग 20 वर्षीय अरमान उर्फ बल्लू आज महावीरन नाला को पार कर रहा था। तभी पानी का नाले के ऊपर से चलने के कारण वह फिसल गया और उसमें डूब गया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया।।

जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *