झाँसी-जेल में बंद भाइयों से मिली बहने, तिलक किया और वचन लिया, रिपोर्ट-देवेंद्र, सत्येंद्र, रोहित

झाँसी। भाई दूज के मौके पर बहनें जिला कारागार पहुंची। उन्होंने कारागार में बंद अपने-अपने भाईयों को तिलक किया। उन्होंने भाईयों से कहा कि वह भविष्य में ऐसा कोई भी काम कभी न करें, जिससे उन्हें यहां आना पड़े।

भाई दूज के अवसर पर आज सुबह से ही झांसी जिला कारागार में महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी।

भाईयों से मिलने का सभी महिलाओं को इंतजार था। किसी भी महिला को परेशानी न हो इसके जिए जेल प्रशासन ने कतारों के माध्यम से महिलाओं को उनके भाईयों से मिलवाया। भाईयों से मिलकर बहनों ने भीखी आंखों के साथ तिलक किया। इसके साथ ही उन्होंने इसके एवज में अपने भाईयों से भविष्य में किसी भी प्रकार अपराध न करने का वचन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *