झाँसी-डीएम साहब, बेटा नही मिल रहा, तो मुझे मौत ही दे दो

झाँसी। पिछले काफी दिनों से अपने बेटे को तलाश रही एक मां ने जिलाधिकारी से इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है।  मां की दर्द भरी कहानी जानने के बाद डीएम में मामले की जांच के आदेश दिए हैं ।

वीडियो सहित कई जगह अपने बेटे की तलाशी को लेकर शिकायत करती भटक रही इस महिला की अब तक किसी ने नहीं सुनी है।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर थानान्तर्गत दुमदुमा निवासी श्रीमती अजब कुंवर झांसी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची।

वृद्ध महिला ने बताया कि उसके बेटे की रक्सा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से शादी हुई थी। 22 दिसम्बर 13 को महिला ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया। जब से लेकर अभी तक उसके बेटे का कोई सुराग नही लगा है। कई बार इसकी शिकायत थाने की .

पुलिस से लेकर अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परेशान होकर उसने पुलिस अधिकारियों से अपने बेटे का शव का या फिर उसका सुराग बताने की मांग की। इस पर भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की। जब उसका बेटा नहीं मिला रहा है तो वह जिंदा रहकर क्या करे। इससे अच्छा है कि उसे इच्छा मृत्यु दी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *