झाँसी। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में प्रेमिका को फांसी का लाइव वीडियो दिखाते समय एक युवक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी।
दतिया जिले की कोतवाली अन्तर्गत गुरुनानक कालौनी में 21 वर्षीय हितेश कुशवाहा रहता है। हितेश कुशवाहा अपने ही घर में फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर कब्जे में लिया और कार्रवाही शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक एक लड़की से प्यार करता है। उसकी प्रेमिकी ख्वाहिश थी कि उसे फांसी का लाइव वीडियो देखना है। जिस पर युवक ने रात्रि में अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग शुरु की। इसके बाद बातों-बातों में ही युवक ने लाइव फांसी का डैमो दिखाना शुरु किया।
इसी दौरान अचानक यह डैमो हकीकत में बदल गया और युवक की फांसी से लटककर मौत हो गई। पुलिस ने युवक के आत्महत्या करने का वीडियो ओर मोबाइल जप्त कर लिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
