झाँसी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज झांसी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन में जोश भरा। सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कई सवाल उठाए । उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले जवानों को केंद्र सरकार शहीद का दर्जा नहीं दे रही है। यह हमारे लिए बड़े शर्म की बात है।
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेश बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और देश से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
मध्य प्रदेश के दिनारा में कांग्रेस पार्टी का एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिराज सिंधिया झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र व्यास उर्फ़ डमडम महाराज, राहुल रिछारिया और युवा नेता राहुल राय समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इसके बाद मीडिया से मुलाकात करते हुए पुलवामा में शहीद हुए जवानों के बदले को लेकर ज्योतिराज सिंधिया ने कहा कि भारत देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाई और बलिदान दिया है। इसके बाद भी केन्द्र की मोदी सरकार उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दे रही है। इससे बड़ी खेद और शर्म की बात कोई नहीं हैं। जिसका जबाब स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देना होगा।
उन्होंने कहा कि जिस समय जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में दुःखट घटना हुई उस समय राष्ट्रीय उद्यान और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क मे वे क्या कर रहे थे। इसके साथ ही उत्तराखंड में सभा को सम्बोधित किया जा रहा था उस समय उन्होंने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देना भी मुनासिब नहीं समझा। आंतरिक सुरक्षा की स्थिति आज जो देश में है, इतनी गम्भीर पूर्ण स्थिति कभी देश के इतिहास में नहीं हुई है।
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिराज सिंधिया ने दाबा करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अकेले और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। वह चुनाव ही नहीं बल्कि केन्द्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। साथ ही केन्द्र में कांग्रेस अपनी सरकार बनायेगी। इसी क्रम में 2022 में भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बनायेगी। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान हो या फिर युवाओं को रोजगार देना सभी क्षेत्र में मोदी सरकार कमजोर साबित हुई। जिसे उखाड़ फेेकने के लिए सभी दल अपने-अपने तरीके से लड़ाई लड़ रहे है लेकिन उनका मकसद एक है।
सिंधिया ने कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही शहर अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कतार में खड़े करवाकर एक-एक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।