झाँसी-पत्थर के नीचे दबने से 2 मजदूरों की मौत, रिपोर्ट-मंगल सिंह सेंगर

झांसी । मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में काम कर रहे तीन मजदूर मार्बल के पत्थरों के नीचे दब गये। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि सुखनई नदी बाईपास पर एक मकान का निर्माण हो रहा है। जहां शाम को मार्बल के पत्थरों से भरा एक ट्रक पहुंचा। उसे खाली करने के लिए वहां लगभग 10 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें 30 वर्षीय जानकी, 28 वर्षीय देवेन्द्र और 25 वर्षीय पुष्पेन्द्र भी शामिल थे। पत्थर उतरते समय अचानक चालक ने लापरवाही करते हुए ट्रक को पीछे कर दिया, जिससे ट्रक में लटे पत्थर मजदूरों के ऊपर गिर गये। जिसकी चपेट में उक्त तीनों मजदूर आ गये।

यह देख वहां हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में उन्हें किसी प्रकार निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने देवेन्द्र और जानकी को मृत घोषित कर दिया। पुष्पेन्द्र गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *