झाँसी। शहर कोतवाली और स्वॉट टीम ने बोलेरे कार से मिलावटी शराब ले जाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे है। पकड़े गये युवक के पास से तलाशी के दौरान लगभग साढ़े पांच लाख रुपए कीमत की मिलावटी शराब और अन्य सामान बरामद हुआ है।
झांसी एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम संयुक्त रुप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को पता चला कि मैरी तिराहे के पास से मिलावटी शराब की एक बड़ी खेप जा रही है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुंची। जहां से पुलिस ने बोलेरो कार क्रमांक यूपी 94 टी 6646 गुजरते हुए नजर आई। पुलिस ने उक्त कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 50-50 किलो के शराब बनाने वाले कैमिकल के 7 ड्रम बरामद किये। इसके साथ ही एक 200 लीटर का ड्रम, 836 ढक्कर, 579 देशी शराब के विभिन्न ब्रांडों के खाली क्वार्टर, 40 नकली देशी शराब से भरे क्वार्टर, 47 रेपर, एक झोला और स्मॉर्ट फोन व नकदी बरामद हुई। युवक को थाने लाया गया। जहां उससे पूछतांछ की गई।
झांसी एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के अनुसार पूछतांछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम वीरबल पाल बड़ौरा थाना बबीना बताया। वीरबल अपनेे तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब की दुकानों से खाली क्वार्टर एकत्रित करता है। इसके बाद कैमिकल की मदद से मिलावटी शराब बनाना और फिर उसे दुकानों पर सप्लाई कर देता है। वह इस कारोबार को काफी समय से कर रहा है। पकड़े गये युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।
