Headlines

झाँसी- पूछ में नाराज छात्रों में मारपीट के बाद हंगामा किया, तोड़फोड़ की

झांसी । जनपद के पूंछ कस्बे में मारपीट से गुस्साये लोगों ने छात्रों की जमकर मारपीट की एवं वाहनों में भी तोडफोड़ कर दी। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

बताया जाता है कि बुधवार को सायंकाल करीब छह बजे कस्बा मोंठ के छात्र पूंछ के एक विद्यालय में परीक्षा देने आये थे। बस स्टैण्ड के पास करीब आधा दर्जन छात्रों ने पूंछ के एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान कस्बा पूंछ के लोगों ने इसका विरोध किया तो उक्त छात्रों ने उनके साथ भी गाली गलौच की, जिससे स्थानीय क्षेत्रवासी गुस्से में आ गये और पिट रहे लड़के के परिवार एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों ने मारपीट कर रहे छात्रों को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

छात्र अपने चार पहिया वाहन छोड़कर भाग खड़े हुये। लोगों ने उन वाहनों में भी तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अवध नारायण का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *