झाँसी-पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भाजपा नेता ने दिखाए बगावती तेवर, रिपोर्ट- देवेन्द्र, रोहित

झांसी। बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को लेकर संघर्षरत् सभी घटक दलों को मिलाकर बनाये गये बुन्देलखण्ड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चलाये जा रहे अनिश्चित कालीन सामूहिक सत्याग्रह में आज 34वंे दिन डा0 बाबूलाल तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में सत्याग्रह किया।
सत्याग्रह स्थल पर आकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भा0ज0पा0 नेता रतन लाल अहिरवार ने कहा कि बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की बात कहकर भा0ज0पा0 पूरे बुन्देलखण्ड पर काबिज हो गयी लेकिन अ बवह अपने वादे पर खरी नही ऊतर रही है और पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण करने में आना कानी कर रही है। यदि सरकार का रवैया यही रहा तो बुन्देलखण्ड से पार्टी का सूपड़ा साफ होना लगभग तय है इसलिये सरकार कथनी और करनी का अन्तर छोड पृथक बुन्देलखण्ड राज्य का निर्माण की घोषणा करेगी। यदि सरकार ऐसा नही करती है तो रतन लाल अहिरवार पहला व्यक्ति होगा जो सरकार के विरोध में बुन्देलखण्ड प्रान्त की मांग का झण्डा बुलन्द करेगा और भा0ज0पा0 के प्रत्याशियों को बुन्देलखण्ड में हराने का काम करेगा।
सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुये बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव ने कहा कि पृथक बुन्देलखण्ड राज्य की लड़ाई हमारे भावी पीढ़ी के भविष्य की लड़ाई है। यदि समय रहते राज्य निर्माण नही हुआ तो बुन्देलखण्ड से पलायन और तेजी से बढ़ेगा क्योकि यहां नये रोजगार सृजन ही नही होगे उन्हांेने कहा कि अब बुन्देलखण्ड की लड़ाई मध्य प्रदेश के जिले, तहसील व ब्लाॅक स्तर पर जाकर लड़ी जायेगी और भा0ज0पा0 की कथनी और करनी के अन्तर को आम बुन्देलखण्डी को बताया जायेगा।
बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि सत्याग्रह स्थल पर अपने सम्बोधन में कहा कि अब बहुत सहा है अब न सहेगे बुन्देलखण्ड तो लेके रहेगे बुन्देलखण्ड की शिक्षा और चिकित्सा पर जोर देते हुये कहा कि हमारा शिक्षा का सर्वाेच्च अधिकारी (कुलपति) बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय का विश्वासी और बुन्देलखण्डी हो शायरी अन्दाज में कहा
‘‘अगला कुलपति विश्वासी हो और बुन्देलखण्ड का वासी हो‘‘

सत्याग्रह स्थल पर आकर हाॅकर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र का हाॅकर बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण के आन्दोलन में डण्डे झण्डे के साथ कूदेगा।
इस अफसर पर राजेन्द्र सिंह यादव, हनीफ खान वरिष्ठ पत्रकार, अमृत लाल, वकील अहमद, नरेश कुमार, अनूप दुबे, अजय कुमार, सत्येन्द्र सिंह पटेल, अम्बिका प्रसाद, शकील खान, गिरिजा शंकर राय, निर्माेही, शहर काजी कामिल, विजय सिंह साहू एडवोकेट, प्रभुदयाल कुशवाहा, अजय कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र कृमार, सरमन चिरगांव, मूलचन्द्र अहिरवार, गम्भीर देव सिंह, विनोद बछेरा, देवी सिंह कुशवाहा, ओम प्रकाश राय, आलोक, नरेश वर्मा, मकबूल हुसैन सिद्वदीकी, भानू सिंह जादौन, राजेन्द्र दीक्षित, रानू ब्यास, गुलाम गौस खा पीर अली, ज्ञान सिंह परिहार, सुनील राजपूत रक्सा, अलख प्रकाश साहू, देवेन्द्र मिश्रा, संतोष चैबे, कंुअर बहादुर आदिम, उमा राय, हरदयाल सिंह परिहार अमरौख, रिजवान राइन, जाकिर कुरैशी, शिरोमणी जैन, जाकिर खान, मोहन लाल सिंगरैया, गिरिजा शंकर राय, सुन्दर लाल प्रजापति, बी0आर0 निषाद पत्रकार, बट्टा गुरू आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन लियाकत अली ने किया एवं आभार महानगर अध्यक्ष बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा अनिल पाठक ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *