झाँसी-पेड़ से लटका मिला युवक का शव

राजेश दुबे

झाँसी। चिरगॉव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पोलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि चिरगांव थाना क्षेत्र में एक आश्रम है। जहां स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लगे पेड़ से लगभग 25 से 30 वर्षीय युवक का शव लटका देखा।

इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

मृतक गुलाबी रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस की पेंट पहने हुए है। मृतक ने आत्महत्या की या फिर हत्या कर उसे लटकाया गया है। इन सबके पीछे का क्या कारण है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *