झाँसी- प्रधान पर मां से दुष्कर्म और बेटी से छेड़खानी के मामले ने तूल पकड़ा, पीड़ितों ने सड़क पर लेट कर प्रदर्शन किया, रिपोर्ट देवेंद्र- रोहित

झांसी जिले की कटेरा थाना क्षेत्र में इस सनसनीखेज मामला सामने आया है ।दुष्कर्म और छेड़खानी की पीड़ित मां बेटी को जब न्याय नहीं मिला तो वह आज झांसी पहुंचकर एसएसपी कार्यालय के सामने लेट गए और प्रदर्शन किया ।पुलिस के आश्वासन के बाद ही यह लोग माने।

झांसी जिले के कटेरा थानान्तर्गत ग्राम लारौन में रहने वाली एक महिला अपनी बेटी और परिवार के साथ झांसी एसएसपी आवास पहुंची। महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि पिछले दिनों गांव का प्रधान उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया।
बेटी की मानें तो उसने उसके साथ छेड़खानी की। वह इसकी शिकायत लेकर थाने की पुलिस के पास पहुंचे। लेकिन उनकी शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया गया। परेशान होकर पीड़ितों ने झांसी एसएसपी आवास पहुंचकर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

आरोप है कि पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी उन्हें संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला। जिस कारण महिलायें झांसी एसएसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर लेट गई, जिससे वहां जाम लग गया। इसकी जानकारी होते ही सम्बधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित महिलाओं को शांत कराकर कार्रवाही का ठोस आश्वसन देकर सड़कों से हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *